{"_id":"67acdac7d6c74d1f160ce91c","slug":"mental-disorders-are-caused-by-drug-abuse-pauri-news-c-5-1-gkp1010-618001-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नशे के सेवन से होते हैं मानसिक विकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नशे के सेवन से होते हैं मानसिक विकार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य पर तंबाकू सेवन से हाेने वाले प्रतिकूल प्रभावों की विस्तार से जानकारियां दीं।
कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से न सिर्फ स्वास्थ्य बिगड़ता है बल्कि इससे मानसिक विकार भी उत्पन्न होते हैं। उन्होंने विड्रावल सिमटम की भी जानकारियां दीं। कहा कि नशे के सेवन से याददाश्त कम होना, अनिद्रा, श्वास संबंधी बीमारियां आदि मुख्य रूप से होती हैं। उन्होंने युवाओं से नशा व नशा करने वालों से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि अधिक नशा सेवन से हुए मानसिक रोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से काउंसलिंग व इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। इस मौके पर प्राचार्य केवी श्रीवास्तव, डॉ. निशा आदि ने विचार रखे।