फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   meeting

लद्दाखियों के लिए नौकरी, पर्यावरण संरक्षण के लिए होगी व्यवस्था

विज्ञापन
meeting
लेह। लद्दाख में नौकरियों पर स्थानीय युवाआें के अधिकार और पर्यावरण संरक्षण के लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी। उपराज्यपाल आरके माथुर ने कहा है कि लद्दाख के लोगाें में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और बाहरी लोगाें के आने से पड़ने वाले प्रभावों को लेकर कई शंकाएं हैं। वे भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इन तमाम शंकाओं को दूर कर उचित व्यवस्था होगी। यह सभी मामले केंद्र के विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की घोषणा के एक वर्ष पूरा होने पर एलजी ने एक इंटरव्यू में कहा कि लद्दाख के समक्ष कई चुनौतियां रहीं। यहां एलजी कार्यालय से लेकर सचिवालय नहीं था। सर्दियों में नया निजाम शुरू हुआ। इसके बावजूद मनाली-लेह और जोजिला दर्रे से लेह-श्रीनगर हाईवे को निर्धारित समय से एक माह पहले खोला गया। केंद्र से रिकॉर्ड फंडिंग हुई है। लेह और कारगिल स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होने जा रहे हैं। कई केंद्रीय संस्थान मिले हैं। यह सब दर्शाते हैं कि लद्दाख में विकास तेज रफ्तार में होगा। उन्होंने कहा कि विद्युत ऊर्जा के बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा लद्दाख आने वाले समय में पूरी तरह से ग्रिड से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed