फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Meena Kandhari wins gold medal in Niti Extreme Ultra Marathon

Pauri News: नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा मैराथन में मीना कंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 01 Jun 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Meena Kandhari wins gold medal in Niti Extreme Ultra Marathon
श्रीनगर। पर्यटन विभाग उत्तराखंड सरकार, भारतीय सेना व आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई व 1 जून को चमोली जनपद के मलारी क्षेत्र में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा मैराथन में श्रीनगर की धाविका मीना कंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 किलोमीटर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कठिन हिमालयी परिस्थितियों में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों और दो अन्य देशों से आए लगभग 1500 धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिस्पर्धा के बीच मीना कंडारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक बार फिर श्रीनगर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। मीना कंडारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed