फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Medical college administration strict on litter kept in the open

खुले में रखे कूड़े पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Medical college administration strict on litter kept in the open
कोविड अस्पताल के कूड़े को खुले में रखने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया है। कॉलेज के प्राचार्य ने सफाई के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारी/कर्मचारियों को तलब करते हुए अस्पताल परिसर में समुचित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में संक्रमित व्यक्तियों और स्टाफ की ओर से प्रयुक्त किए गए ग्लब्स, पीपीई किट एवं अन्य सामग्री को बंद पड़े इंसीनरेटर के बाहर रखा जा रहा है। कूड़े को जानवर बिखेर देते हैं। वहीं बारिश होने पर कूड़े का गंदा पानी रिसकर सड़क में आ जाता है। अस्पताल की ओर से कोविड प्रोटोकॉल और वेस्ट मैनेजमेंट में बरती जा रही लापरवाही को अमर उजाला ने 14 सितंबर को कोविड अस्पताल के कूड़े को फैला रहे जानवर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सफाई से जुड़े प्रभारियों की बैठक लेते हुए लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सभी को निर्देशित किया गया है कि इंसीनरेटर के बाहर कूड़ा नहीं रखा जाएगा। कूड़े का उचित ढंग से निस्तारण किया जाएगा। अस्पताल के वार्डों में चार रंगों के कूड़ेदान रखे गए हैं। इनमें अलग-अलग प्रकार का कूड़ा रखा जाता है। कूड़ा रखने में लापरवाही बरतने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो आउटसोर्स कर्मचारी सफाई में लापरवाही बरतेेंगे, उनको हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed