फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   meat shops without license

Pauri News: कीर्तिनगर में बिना लाइसेंस के संचालित मिलीं मांस की 19 दुकानें

Thu, 06 Jul 2023 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Jul 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
meat shops without license
प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। प्रशासन, पुलिस, नगर पंचायत व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कीर्तिनगर व चौरास क्षेत्र में मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कीर्तिनगर में मांस की 19 दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित मिलीं जिनमें से 15 दुकानें बंद थीं। चार दुकानों से मिले 78 किलो मांस को टीम ने गड्ढा खोदकर दबा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी दुकानदारों को तीन दिन में अपना पक्ष रखने के निदेश दिए गए हैं।

बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम व कोतवाल से मुलाकात कर मांस की दुकानों के अवैध संचालन व मंगलवार की शाम को आधा शटर खोलकर मांस बेचने की शिकायत की थी। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत के निर्देश पर बुधवार को मांस की दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिहरी बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि निरीक्षण में 19 मांस की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित मिलीं। उनका चालान किया गया है। सभी दुकानदारों को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। पक्ष संतोषजनक पाए जाने, विधिवत लाइसेंस प्राप्त करने वाली दुकानें ही खुल पाएंगी। निरीक्षण टीम में राजस्व उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह पुंडोरा, राय सिंह नेगी, नगर पंचायत के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed