{"_id":"6241bf6bbe5ca574e17cdbfb","slug":"maw-sample-taken-from-kotdwar-failed-notice-pauri-news-drn4075200147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से लिया मावे का सैंपल फेल, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से लिया मावे का सैंपल फेल, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार से लिया गया मावे का एक सैंपल फेल आया है, जिस पर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यवसायी को नोटिस जारी किया है। विभाग ने होली अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के 72 सैंपल लिए थे, जिन्हें जांच के लिए नोएडा की विंता लैब भेजा गया था। उक्त सैंपलों में 35 की रिपोर्ट आ गई हैं, जिसमें एक सैंपल फेल आया है। जबकि 37 सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत ने बताया कि मावे में मिल्क फैट 22.61 ग्राम पाया गया है, जबकि नियमानुसार मावे में मिल्क फैट की मात्रा 30 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। मावे में ऐस की मात्रा 6 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस सैंपल में ऐस 8.14 मिला है। मावे की न्यूट्रो रिफ्रेक्ट्रो मीटर रीडिंग मानकों के तहत 40 से 44 होनी आवश्यक है, लेकिन सैंपल में यह 47.2 आई है। उक्त व्यवसायी को नोटिस जारी कर 40 दिनों में दोबारा सैंपल की जांच कराने के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं करने पर विभाग की ओर से व्यवसायी के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी (एडीएम) की अदालत में वाद दायर किया जाएगा।