फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Markets decked up for Karwa Chauth; women full of enthusiasm

Pauri News: करवाचौथ के लिए सजा बाजार, महिलाओं में उत्साह

Wed, 21 Oct 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Karwa Chauth; women full of enthusiasm
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। शादी के बाद पहला करवाचौथ हो तो तैयारियों और उत्साह की बात ही अलग होती है। करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही श्रीनगर के बाजारों में भी त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं चूड़ियां, कंगन, मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटने लगी हैं।

श्रीनगर की अनु शादी के बाद इस बार पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। वह कहती हैं शादी के बाद पहला करवाचौथ है तो इसे मनाने का खास उत्साह है। वहीं पूनम दस साल से यह व्रत रख रही हैं। वह कहती हैं कि करवाचौथ हमारे लिए आस्था से जुड़ा पर्व है। वहीं शहर के गोला बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, काला रोड और गणेश बाजार में दुकानें सजी हुई हैं। महिलाएं परिधानों के अनुरूप चूड़ियां और कंगन पसंद कर रही हैं। इसके अलावा मेहंदी, करवा, शृंगार सामग्री और सजे हुए पूजन थाल भी खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed