फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Make the economy strong by adopting self-employment: DM

स्वरोजगार अपनाकर आर्थिकी को बनाएं मजबूत : डीएम

Mon, 29 Aug 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Make the economy strong by adopting self-employment: DM
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और पं. दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका को मजबूत बनाना होगा। कहा कि स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के आवेदनों की तत्काल जांच कर उन्हें स्वीकृति प्रदान करेंगे। इससे समय पर लाभार्थी को योजना का लाभ मिल पाएगा। इस दौरान दोनों योजनाओं में प्राप्त 20 आवेदनों में से 18 को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों को जल्द स्वीकृति प्रदान की जाय।
डीएम ने आवेदकों को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करायें। होटल व होम स्टे का नक्शा स्वीकृत अवश्य करायें।
इस दौरान पर्यटन स्वरोजगार योजना में 10, होमस्टे योजना में 10 आवेदनों का परीक्षण किया गया। इनमें वाहन के लिए 6 व गैर वाहन मद में 4 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। होम स्टे के तहत 10 आवेदनों में से 8 आवेदन स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर सीडीओ अपूर्वा पांडे, एसबीआई प्रबंधक सुधांशु नेगी, डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, संभागीय निरीक्षक परिवहन आनंद वर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed