{"_id":"673883c450a1518017030279","slug":"mahila-mangal-dal-and-students-gave-presentation-pauri-news-c-51-1-pri1001-107032-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिला मंगल दल व छात्रों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिला मंगल दल व छात्रों ने दी प्रस्तुति
Sat, 16 Nov 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। दगड्या ग्रुप की ओर से एकेश्वर में दगड्या महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मंगल दल व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
महोत्सव का उद्घाटन नरेंद्र सिंह नेगी, कर्नल हरीश बड़थ्वाल व शिशिर बुड़ाकोटी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने दगड्या ग्रुप के इस तरह के आयोजनों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में महिला मंगल दलों द्वारा मांगल गीत थड़िया, चौफला, चांचरी, झोड़ा जैसे पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राइंका एकेश्वर, श्रीकोटखाल, एसजीआरआर, राउमावि सीमारखाल व बग्याली के छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
ग्रुप पौड़ी की आयुष व पावनी के साथ ही बच्चों ने भी महोत्सव में प्रस्तुति दी। अतिथि बाल कलाकार विनीत कुमार व शुभम ने प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कवियत्री सुमा देवी ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान 15 बच्चों को दगड़िया छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। महोत्सव का आकर्षण जयपाल सिंह रावत छिपडु दा भी रहे। ग्रुप के संरक्षक सुनील रावत, राकेश हेमदान ने विचार रखे। इस मौके पर दगड्या ग्रुप के संयोजक आशीष नेगी, राकेश भारती, संजय रावत, आरती बहुगुणा, राजेश राय, धर्म सिंह, अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।