{"_id":"6af3181d846d02bd9b0d731f","slug":"leopards-are-seen-in-leopard-affected-khandyusain-pauri-news-c-51-1-pri1002-116270-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुलदार प्रभावित खांड्यूसैंण में दिखाई दे रहा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुलदार प्रभावित खांड्यूसैंण में दिखाई दे रहा गुलदार
Tue, 10 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित खांड्यूसैंण में लोगों को वन्यजीवों का खतरा बना है। क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है जबकि खांड्यूसैंण के बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं है। लोग अपने बच्चों को शाम ढलते ही कमरों में बंद कर रहे हैं।
पौड़ी - देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर बसे खांड्यूसैंण में बीते तीन नवंबर को गुलदार ने चार साल की मासूम पर हमला कर उसे मार डाला था। लोगों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। शाम ढलते ही बच्चों को कमरे में बंद करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बिजली के खंबे तो हैं लेकिन उनमें स्ट्रीट लाइट नहीं हैं।
क्या कहते हैं लोग
- कुछ दिन पहले शाम करीब साढ़े छह बजे बाजार से करीब सौ मीटर दूर बंतापानी में एक बाइक सवार को सड़क पर ही गुलदार दिखाई दिया था। क्षेत्र में अक्सर गुलदार दिखाई दे रहे हैं। - दरबान सिंह, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
- गुलदार के भय से बाजार पांच बजे ही बंद होना शुरू हो रहा है। बाजार में मुख्य सड़क पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में जानवरों का और भी खतरा बना हुआ है। - राेशन जुयाल, स्थानीय निवासी।
- घर के पास ही 3 नवंबर को गुलदार की घटना हुई थी। तब से बच्चों को शाम ढलते ही कमरे में बंद कर रहे हैं। सड़क पर घर सटे होने के बावजूद भी स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। दो साल से प्रधान को स्ट्रीट लाइट बदलवाने को बोला था, आज तक भी लाइट बंद पड़ी हुई है। - परवेश्वरी देवी, स्थानीय निवासी।
- प्रभावित क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी दिखाई दे रही है, शूट करने के लिए पांच शिकारी तैनात किए हैं। साथ ही 12 ट्रैप कैमरे, पांच पिंजरे और दस सदस्यों की टीम भी निगरानी कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द इसमें सफलता मिलेगी। - महातिम यादव, डीएफओ गढ़वाल वन विभाग पौड़ी।