फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leopard spotted on the road by a female student in the Khandah area.

Pauri News: खंडाह क्षेत्र में छात्रा को सड़क पर दिखा गुलदार

Fri, 26 Jun 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on the road by a female student in the Khandah area.
श्रीनगर। नगर के समीपवर्ती खंडाह क्षेत्र के चड़ीगांव, खालू, चमराड़ा और नयालगढ़ आदि ग्रामीण इलाकों में गुलदार का भय बना हुआ है। गुलदार ने जहां बकरी को मार डाला वहीं एक कॉलेज की छात्रा को सड़क पर गुलदार दिखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को नयालगढ़ निवासी मुकेश कैंथुला के मकान के समीप बने बाड़े से गुलदार उनकी बकरी को उठाकर ले भागा। मुकेश को इससे आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं शुक्रवार सुबह गढ़वाल विवि की एमए की छात्रा पूजा घिल्डियाल (जो श्रीनगर में रहकर पढ़ाई करती है) सुबह स्कूटी से अपने गांव नयालगढ़ जा रही थी। वह डायट चड़ीगांव के समीप पहुंची तो सड़क पर गुलदार दिखा। पूजा ने तुरंत स्कूटी मोड़ी और तेजी से वहां से भागी। खंडाह में उसने लोगों को गुलदार दिखने की सूचना दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया। डायट चड़ीगांव की शिक्षिका अनुजा मैठाणी सहित अन्य शिक्षकों ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में गुलदार घूम रहा है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की। वहीं वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा जाएगा। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed