फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Legal notice sent for spreading propaganda on social media

Pauri News: सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने पर लीगल नोटिस भेजा

Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Legal notice sent for spreading propaganda on social media
श्रीनगर। श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के बेस चिकित्सालय प्रशासन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने पर एक व्यक्ति को लीगल नोटिस भेजा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और डायलिसिस यूनिट दुरुस्त होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा बेस अस्पताल में आकर वेवजह वीडियो बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि संस्थान व अस्पताल के साथ ही खुद उनके खिलाफ सोशल मीडिया में गलत, झूठी और भ्रामक बातें प्रचारित कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बिना किसी कारण जबरदस्ती वार्डों में आकर वीडियोग्राफी करना प्रतिबंधित है। यदि कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत 11 जनवरी को एक व्यक्ति जबरदस्ती डायलिसिस यूनिट में अपने साथ अन्य लोगों को लेकर आया और वीडियोग्राफी करने लगा, मना करने के बावजूद भी वीडियोग्राफी कराता रहा। जिसके बाद अस्पताल की सुविधाओं एवं डायलिसिस यूनिट के बारे में सोशल मीडिया पर झूठा और भ्रामक प्रचार किया गया व गलत तथ्यों को पेश किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में तैनात एक कर्मचारी को अनियमितता एवं घोर लापरवाही के कारण अन्यत्र संबद्ध कर दिया गया, जो कि विभागीय प्रक्रिया के तहत हुआ है। कहा, जनवरी माह में डायलिसिस यूनिट शुरु होने पर अभी तक 31 मरीजों की 128 बार डायलिसिस करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed