फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Legal awareness camp organized on International Anti-Corruption Day

Pauri News: अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Tue, 09 Dec 2025 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Legal awareness camp organized on International Anti-Corruption Day
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता सिविल जज (जूडि) एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर अलका ने की।
विज्ञापन

शिविर में सिविल जज अलका ने भ्रष्टाचार निवारण कानून, आम नागरिकों के अधिकारों तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और समाज को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट करना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से गरीब और आमजन प्रभावित होते हैं, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्य ठप पड़ जाते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक अर्जुन सिंह गोसाईं, प्रधानाचार्य मीना रावत, बलवीर सिंह रौतेला, पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल, प्रीति बिष्ट, रोशनी देवी, प्रियंका रॉय, प्रकाश सिंह नेगी, मानव बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed