फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Landslides in Farasu repeatedly break drinking water lines

Pauri News: फरासू में भूस्खलन से बार-बार टूट रही पेयजल लाइन

Sat, 06 Jun 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Landslides in Farasu repeatedly break drinking water lines
लोग झेल रहे परेशानी, जल्द समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एनएच के भूस्खलन क्षेत्र से बार-बार मलबा गिरने के कारण फरासू में पाइप लाइन बार-बार टूटने से पेयजल किल्लत बनी है। लोगों का कहना है कि मलबे के कारण पाइप लाइन को जोड़ना मुश्किल हो रहा है। जल संस्थान के फीटर जान-जोखिम में डालकर इसे जोड़ने में जुटे हैं। लाइन टूट जाने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम के पार्षद विजय कुमार का कहना है कि लाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने के कारण फरासू गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द इसका ठोस समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल का कहना है कि एनएच लोनिवि की ओर से भूस्खलन क्षेत्र में किए जा रहे कार्य व लगातार गिर रहे मलबे से यह दिक्कत आ रही है। कई बार फीटर जान-जोखिम में डालकर लाइन ठीक कर चुके हैं। मगर लाइन फिर टूट जा रही है। इधर एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने कहा कि पूर्व में बिना एनओसी के यहां पर पाइप लाइन बिछाई गई है। इस समस्या के समाधान के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया है। बजट स्वीकृत होने पर इसका समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन



--------

श्रीकोट क्षेत्र में आ रहा दूषित पानी
श्रीनगर। श्रीकोट क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में नाराजगी है। वार्ड पार्षद गुड्डी गैरोला ने बताया कि कई बार जल संस्थान से इसकी शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान पानी के फिल्टरेशन की व्यवस्था सही करे नहीं तो स्थानीय लोग जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed