फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   lady in problem

उपेक्षा से आहत है शहीद यशोधर बेंजवाल की पत्नी

Tue, 10 Nov 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन

राज्य आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों के परिजन सरकारी रवैये से आहत हैं। शहीद यशोधर बेंजवाल की पत्नी उमा बेंजवाल डेढ़ दशक से पदोन्नति व आवास के लिए विभागीय अधिकारियों सहित राजनेताओं के चक्कर काट कर थक चुकी हैं।

विज्ञापन


उन्हें न तो पदोन्नति मिली और न ही आवास मिल पाया है। वह आज भी सास व अपने बहू- बेटों के साथ पाीडब्ल्यूडी के टीन शेड में रहने को मजबूर है।


उत्तराखंड आंदोलन के दौरान 10 नवंबर 1995 में श्रीयंत्र टापू कांड के दौरान शहीद हुए यशोधर बेंजवाल की उपेक्षा से परिजन दुखी हैं। उमा बेंजवाल का कहना है कि उनका चिह्नीकरण तक नहीं किया है। जीजीआईसी गोपेश्वर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप तैनात हुए उसे 15 वर्ष हो चुके हैं। वर्ष 2002 में इंटर करने के बावजूद उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


उमा बेंजवाल ने कहा कि वह आज भी पीडब्ल्यूडी के एक टीनशेड में सास व अपने बहू बेटे के साथ रहने को मजबूर है। जबकि वह आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही डीएम व विभागीय अधिकारियों तक गुहार लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाते हुए राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर कई सुविधाएं प्राप्त की हैं, लेकिन वास्तविक आंदोलनकारी आज भी संघर्ष कर रहे हैं। शहीदों के परिजनों को आज भी कुछ हासिल नहीं हुआ है।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed