फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Memorandums were submitted to the authorities to resolve various issues.

Pauri News: विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन

Mon, 24 Aug 2026 05:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Memorandums were submitted to the authorities to resolve various issues.
देवप्रयाग। ग्राम पंचायत भदनी के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ग्राम प्रधान मुकेश बेडवाल के नेतृत्व में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान उन्होंने लोनिवि कार्यालय में निगेर-खनाना मोटर मार्ग के किमी 2, 3 व 4 में अत्यंत खतरनाक व गहरी खाई वाले स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए क्रश बैरियर लगाने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं पीएमजीएसवाई अधिकारियों से भदनी मोटर मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टर व क्रश बैरियर लगाने की मांग की गई, जिससे रात के समय वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई दे व दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को वर्षों से क्षतिग्रस्त क्षेत्र की सिंचाई की पाइपलाइन की मरम्मत की मांग रखकर इसमें शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। प्रधान मुकेश बेडवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत भदनी की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। प्रधान बेडवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास व सुरक्षा जुड़े मुद्दों पर यदि कोई कार्रवाई नहीं होती तो जनता आंदोलन को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed