फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   KV Pauri won 15 medals in sports competition

Pauri News: केवि पौड़ी ने खेल प्रतियोगिता में जीते 15 पदक

Mon, 17 Jul 2023 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
KV Pauri won 15 medals in sports competition
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग द्वारा संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में केवि पौड़ी के छात्रों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।
केवि की प्रधानाचार्य मनीष मखीजा ने बताया कि 400, 200 व 100 मीटर की दौड़ में आदर्श मोहन ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। प्रिंयाशु नेगी ने 400 व 110 मीटर की स्पर्धा में एक रजत व कांस्य पदक झटका। हैमर व चक्का फैंक में सुजल भंडारी ने स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा चार गुणा 100 मीटर की रिले दौड़ में स्वर्ण पदक व चार चार गुणा 400 मीटर की प्रतियोगिता में केवि पौड़ी टीम ने कांस्य पदक जीता। जाह्नवी डोभाल ने अंडर 19 बालिका वर्ग की हैमर फैंक प्रतियोगिता स्वर्ण, आकाश खुगशाल ने अंडर 17 की रेस वॉक में स्वर्ण, एकता रावत ने अंडर 14 के चक्का फेंक में स्वर्ण, गोला फेंक में एक कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर 17 की बॉलीवाल में केवि की टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

दिव्यांशी ने बैडमिंटन के अंडर 14 में रजत पदक जीता। साथ ही केवि संगठन की राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के एथलेटिक्स के लिए प्रियांशु नेगी आदर्श मोहन, सुजल भंडारी, एकता रावत व बैडमिंटन में दिव्यांशी, सिमरन बिष्ट के अलावा बॉलीवाल में सानिया बिष्ट, अनुष्का शाह, पायल रावत का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed