फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kunga Neema got third place in javelin throw at national level

Pauri News: राष्ट्रीय स्तर पर भाला फेंक में कुंगा नीमा ने पाया तीसरा स्थान

Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Kunga Neema got third place in javelin throw at national level
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। राजकीय नर्सिंग काॅलेज के छात्र कुंगा नीमा ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भाला फेंक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है। कुंगा मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लाॅक स्थित वीरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व. गोविंद सिंह के निधन के बाद मां तेंजिंग डोमा दुकान संचालित कर परिवार की आजीविका चला रही हैं। पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के कारण सीमित संसाधनों में कुंगा नीमा ने खेल की प्रैक्टिस की। काॅलेज की प्रधानाचार्य मीनू परगांई ने बताया कि कुंगा नीमा की उपलिब्ध से काॅलेज परिवार में ही नहीं, बल्कि क्षेत्र, पौड़ी व उत्तरकाशी जिले में खुशी की लहर है। जनवरी माह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। संवाद


सूरज मिस्टर व कंचन बनीं मिस फ्रेशर
पौड़ी। राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट पौड़ी में फ्रेशर समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मीनू परगांई ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर गहन अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के सूरज सेलवान को मिस्टर व कंचन बिष्ट को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा शिवानी को स्पार्क ऑफ द डे और अभिलाषा को बेस्ट परफॉरमर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर अध्यापिका सोनिया जुगरान, गौरव पोखरियाल, मीनाक्षी नेगी, दीपक रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed