{"_id":"608d425b8ebc3efbf12aa49b","slug":"kovid-19-recall-of-tightening-of-help-desk-shrinagar-news-drn3777643111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 हेल्प डेस्क को चुस्त दुरुस्त करने की आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 हेल्प डेस्क को चुस्त दुरुस्त करने की आई याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कोविड अस्पताल के हेल्प डेस्क को चुस्त-दुरुस्त करने की याद आ गई। कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट तीमारदारों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट उनके तीमारदारों को नहीं मिल पा रही है। वार्ड में भर्ती मरीज व कर्मियों के बीच समन्वय बनाते हुए मरीजों के तीमारदारों को सूचनाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कोविड- 19 हेल्प डेस्क बनाया गया है, लेकिन इससे तीमारदारों को खास फायदा नहीं हुआ। इसे देखते हुए बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी सिंह ने हेल्प डेस्क के दायित्व एवं कार्य के संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार हेल्प डेस्क 24 घंटे काम करेगी। वार्ड मेें भर्ती होने वाले मरीजों का संपूर्ण विवरण हेल्प डेस्क के रजिस्टर में दर्ज होगा। इसी प्रकार वार्ड से गए मरीज का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मरीज को सामान देने का समय भी तय
कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को उनके तीमारदार बाहर से फल या अन्य सामान देते हैं। हेल्प डेस्क में इसको देने का भी समय तय कर दिया गया है। तीमारदार सुबह 9 से 10 बजे, अपराह्न 12 से 1 बजे और शाम 6 से 7 बजे के बीच सामान दे सकते हैं। हेल्प डेस्क मेें तैनात कक्ष सेवक/सेविका सामान को संबंधित वार्ड के नर्सिंग स्टेशन तक पहुंचाएंगे।