{"_id":"62a23496a3c7d5598a00f16b","slug":"kisan-samman-nidhi-of-35-lakh-74-thousand-went-to-the-accounts-of-385-income-tax-payers-recovery-started-pauri-news-drn4141352190","type":"story","status":"publish","title_hn":"385 आयकर दाताओं के खातों में गई 35 लाख 74 हजार की किसान सम्मान निधि, वसूली शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
385 आयकर दाताओं के खातों में गई 35 लाख 74 हजार की किसान सम्मान निधि, वसूली शुरु
विज्ञापन
अपात्रों के राशन कार्ड बनने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भी अपात्रों के खातों में जाने का मामला सामने आया है। जनपद में 385 आयकर दाताओं ने निधि के लिए आवेदन किया और उनके खातों में 35 लाख 74 हजार की सम्मान निधि जमा हुई है। कृषि विभाग ने सभी अपात्रों को राशि जमा करने का नोटिस जारी किया है, जिसके बाद 80 लोगों ने निधि का करीब आठ लाख रुपये जमा कर दिया है।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अमूल्य सहयोग राशि अपात्रों के खातों में जाने का मामला सामने आया है। जिले में करी 73 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। केंद्र सरकार ने योजना की जांच के दौरान पाया कि सम्मान निधि का एक बड़ा हिस्सा अपात्रों के खातों में चला गया है, जिस पर केंद्र और राज्य सरकार ने कृषि विभाग को अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
जिले में जांच के दौरान पाया गया कि 385 आयकर दाताओं के खातों में सम्मान निधि डाली गई है, जबकि नियमानुसार आयकर दाता योजना के लिए अपात्र हैं। कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर अपात्रों से सम्मान निधि की वसूली शुरू कर ली है। अभी तक 80 अपात्रों ने 8 लाख रुपये लौटा दिए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि विभाग ने सभी 385 आयकर दाताओं को नोटिस जारी कर दिया है। सम्मान निधि की वसूली की जा रही है।