फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kamal Kishore became the working district president of BJP

Pauri News: कमल किशोर बने भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Sat, 28 Dec 2024 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kamal Kishore became the working district president of BJP

विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत को कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने मनोनयन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत को पालिकाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के सांगठनिक जनपद पौड़ी को नया कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिल गया है। भाजपा हाईकमान ने जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत को पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं। कमल वर्ष 1991 में भाजपा से जुड़े। पार्टी ने उन्हें नगर महामंत्री बनाया। इसके बाद उन्होंने जिला महामंत्री युवा मोर्चा, नगर मंडल अध्यक्ष पौड़ी का दायित्व संभाला।
विज्ञापन

वह नगर पालिका में नामित सभासद भी रहे। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वह दूसरी बार संभाल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने कमल को विधान सभा चौबट्टाखाल के प्रभारी का दायित्व सौंपा था। नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि सांगठनिक पौड़ी जिले में नगर निगम श्रीनगर, नगर पालिका पौड़ी, नगर पंचायत थलीसैंण व सतपुली हैं। बताया कि चारों निकायों में पार्टी प्रत्याशी भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे। रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed