फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kafaldhar won the tug of war

कफलधार ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता

Sat, 13 Nov 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Kafaldhar won the tug of war
विकासखंड खिर्सू की ग्राम पंचायत कठूली की 68वीं रामलीला में महिला मंगल दलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कफलधार की महिला मंगल दल टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी कठूली की ओर से आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल धरिगांव व ग्वीरालभीटा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ग्वीरालभीटा की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल कफलधार व कुशली की टीमों में हुआ। कफलधार की टीम ने कुशली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कफलधार व ग्वीरालभीटा की टीमें रोमांचक अंदाज में जीत के लिए जूझती नजर आईं। कफलधार की टीम ग्वीरालभीटा को पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता बनी।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम कफलधार को 5 हजार, उपविजेता ग्वीरालभीटा की टीम को 2 हजार और प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाली धरिगांव की टीम को 1 हजार रुपये का नकद पुरस्कार रामलीला मंचन के समापन पर 15 नवंबर को प्रदान किया जाएगा। आयोजन में मुकेश व अर्जुन सिंह रावत ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कमेटी के कोषाध्यक्ष सोवन सिंह रावत, सचिव अजय पंत, उपाध्यक्ष रवीन्द्र रावत, ग्राम प्रधान सिंगोरी सरोजनी देवी, ग्राम प्रधान धरिगांव सोबन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंगोरी धीरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed