{"_id":"673b7a5b0ebd6707f804515d","slug":"joint-employees-union-came-out-in-support-of-the-director-in-charge-pauri-news-c-5-1-gkp1010-550722-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रभारी निदेशक के समर्थन में उतरा संयुक्त कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रभारी निदेशक के समर्थन में उतरा संयुक्त कर्मचारी संघ
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का संयुक्त कर्मचारी संघ प्रभारी निदेशक के समर्थन में उतर गया है। संघ के अध्यक्ष भरत सिंह नेगी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भीष्म सिंह खाती ने संस्थान के कुछ शिक्षकों के साथ गुट बनाया है।
वह निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार को बहाल करवाने के लिए निदेशक पर दबाव बना रहे हैं। उनके द्वारा संस्थान में गुटबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि वे समय से क्लास नहीं लेते और अपनी मर्जी से देहरादून चले जाते हैं। जबकि इसके लिए उन्हें निदेशक की अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल व संस्थान के बीओजी अध्यक्ष से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि प्रकरण में बीते दिनों संस्थान में सिविल विभाग के एचओडी डाॅ. बीएस खाती ने निदेशक प्रो. वीएन काला पर विकास कार्यों के भुगतान को अनुचित दबाव बनाने, उत्पीड़न किए जाने सहित अन्य आरोप लगाए थे।