{"_id":"6795228b9b46f3ce970e9db4","slug":"jeevan-ruchi-dingbar-and-meenakshi-ran-fastest-in-cross-country-pauri-news-c-5-1-gkp1010-603825-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: क्रॉस कंट्री में जीवन, रुचि, दिंगबर व मीनाक्षी दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: क्रॉस कंट्री में जीवन, रुचि, दिंगबर व मीनाक्षी दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला खेल विभाग विभाग की पहल पर आयोजित क्राॅस कंट्री दौड़ में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कंडोलिया से खाड्यूसैंण तक आयोजित दौड़ विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित हुई। अंडर-16 के बालक वर्ग में जीवन गर्थी प्रथम, अंश रावत द्वितीय व राहुल चौहान तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में रुचि रानी प्रथम, सृष्टि द्वितीय व अनुष्का बिष्ट तृतीय रही। ओपन बालक वर्ग में दिगंबर सिंह कुंवर प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय व अभिषेक भट्ट तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मीनाक्षी नेगी ने पहला, निधि नेगी ने दूसरा व ममता ने तीसरा स्थान पाया। दौड़ का उद्घाटन डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, मयंक नेगी, अनुष्का धामी, भूमिका, प्रतीक नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन