फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jayakrishna received Culture Guard Award

जयकृष्ण को मिला संस्कृति रक्षक सम्मान

Sat, 13 Feb 2021 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Jayakrishna received Culture Guard Award
श्रीनगर में पर्वतीय शोध केंद्र की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान देते अतिथि - फोटो : SHRINAGAR
हिमालय बचाओ आंदोलन की ओर से मढ़ी चौरास के पूर्व प्रधान जयकृष्ण भट्ट को संस्कृति रक्षक सम्मान दिया गया। भट्ट को यह सम्मान क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों और शहीदी मेला आयोजित करने पर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को यहां हिमालय बचाओ आंदोलन की ओर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भट्ट को गढ़वाल विवि के जनसंचार केेंद्र के पूर्व निदेशक डा. एआर डंगवाल व विशिष्ट अतिथि प्रो. मोहन पंवार ने अंगवस्त्र, शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. डंगवाल ने कहा कि प्रेरक कार्य करने वालों का सम्मान करना समाज का उत्तदायित्व है। इससे युवा पीढ़ी को अच्छे-बुरे का ज्ञान होता है। प्रो. पंवार ने कहा कि जयकृष्ण भट्ट ने चौरास क्षेत्र में शहीदी मेेले का शुभारंभ कर इतिहास रचा है। आंदोलन के संयोजक समीर रतूड़ी ने कहा कि संस्कृति रक्षक सम्मान के लिए गढ़वाल विवि के पूर्व डीन प्रो. जेपी पचौरी की अध्यक्षता में समिति बनी थी। समिति ने जयकृष्ण भट्ट का नाम चयनित किया है। अब हर साल कर्मवीरों को यह सम्मान दिया जाएगा। संचालन करते हुए डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि भट्ट बिना सरकारी अनुदान के विगत 20 सालों से चौरास में शहीदी मेला आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, रंगकर्मी विमल बहुगुणा व राकेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed