फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jaundice outbreak on the rise in Farasu, number of children on the rise

Pauri News: फरासू में बढ़ रहा पीलिया का प्रकोप, बच्चों की संख्या में वृद्धि

Thu, 07 May 2026 10:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jaundice outbreak on the rise in Farasu, number of children on the rise
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के फरासू में पीलिया का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है। गांव में हर दिन बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, जिससे परिजनों में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।पिछले चार-पांच दिनों के भीतर 15 से 20 बच्चे पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी तीन-चार बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया। कई बच्चों को भर्ती कराने की सलाह दी गई, लेकिन कुछ बच्चों के परिजन उन्हें दूसरे अस्पतालों और घरेलू उपचार के लिए ले गए।बेस चिकित्सालय की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता गिरी ने बताया कि फरासू से लगातार बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में पीलिया के लक्षण तेजी से सामने आ रहे हैं और मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर बाजार क्षेत्र से भी दो से तीन मरीजों में पीलिया जैसे लक्षण मिले हैं। अस्पताल में लगातार जांच और उपचार किया जा रहा है। फरासू निवासी पंकज रावत ने बताया कि बारिश के बाद पेयजल में गंदगी आने लगी थी। इसके बाद गांव में बच्चों की तबीयत खराब होनी शुरू हुई। उनका कहना है कि पहली बार गांव में इतने बड़े स्तर पर बच्चे बीमार पड़े हैं। बृहस्पतिवार को भी कई बच्चों को गांव से बाहर घरेलू इलाज के लिए ले जाया गया। मामले के बढ़ने के बाद नगर निगम पार्षद सोनू चमोली ने कहा कि जल संस्थान से तत्काल पेयजल जांच, टैंकों की सफाई और नियमित क्लोरीनेशन की मांग की गई है।जल संस्थान के जेई आयुष कंडारी ने माना कि लगातार बारिश के कारण सीधे सप्लाई हो रहे पानी में दिक्कत आई है। अब पानी को पहले टैंकों में रोका जाएगा और क्लोरीन मिलाने के बाद ही सप्लाई की जाएगी। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed