फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Janasu Rampur Motor Road deteriorated

जनासू रामपुर मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल

Tue, 29 Mar 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Janasu Rampur Motor Road deteriorated
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में भौतिकी एवं फीजिक्स एप्लाइड साइंस विषय में संकाय सदस्यों (सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर) के पदों पर नियुक्ति हेतु सात अप्रैल से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। साक्षात्कार 13 अप्रैल तक चलेेंगे। कुल 7 पदों के लिए 211 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए हैं। इसके अलावा एक वरिष्ठ प्रोफेसर की नियुक्ति कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत भी होनी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में 11 संकायों में 45 से ऊपर विभाग हैं। इनमें भारी संख्या में संकाय सदस्यों के पद रिक्त चल रहे हैं। विवि के चारों परिसरों में 478 संकाय सदस्यों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 43 प्रोफेसर, 88 एसो. प्रो. और 347 सहा. प्रो. के पद शामिल हैं। वर्तमान में यहां 229 पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों की कमी से विवि में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्र सिलेबस पूर्ण न होने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए गत वर्ष विवि ने लगभग 10 विभागों में संकाय सदस्यों के 226 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिस पर विवि को लगभग 7 हजार 805 आवेदन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के उप कुलसचिव (रिक्रूटमेंट) डॉ. संजय ध्यानी ने बताया कि संकाय अनुसार आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी चल रही है। विज्ञान संकाय के भौतिकी विभाग मेें स्क्रूटनी निपटने के बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। साक्षात्कार 7 से 13 अप्रैल तक चलेंगे। संबंधित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने के साथ साक्षात्कार की तिथि विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विवि ने भेजे कॉल लेटर
भौतिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर के 4, एसो. प्रो. के एक और प्रो. के पद पर नियुक्ति होनी है। इसके अलावा फीजिक्स एप्लाइड साइंस में भी एक सहायक प्रो. का साक्षात्कार होगा, जबकि एक प्रोफेसर सीनियर प्रोफेसर स्केल में नियुक्त होंगे। सहायक प्रो. के 4 पदों के लिए 424 आवेदन किया था। स्क्रूटनी के पश्चात 173 को कॉल लेटर भेजे गए हैं। वहीं एसो. प्रो. के लिए 49 आवेदन मिले थे। 17 को कॉल लेटर भेजे गए हैं। प्रो. पद हेते मिले 22 आवेदकों में से 12 को बुलावा भेजा गया है। फीजिक्स एप्लाइड साइंस में 11 आवेदन मिले थे। 9 आवेदकों को कॉल लेटर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed