फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jaiharikhal in men's league, Pabou won in mixed league

पुरुष लीग में जयहरीखाल, मिक्स लीग में पाबौ जीता

Mon, 22 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Jaiharikhal in men's league, Pabou won in mixed league
पौड़ी में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि। - फोटो : PAURI
स्पोर्ट्स क्लब पौड़ी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के पुरुष लीग में जयहरीखाल व मिक्स लीग में पाबौ की टीम विजेता बनी। क्लब के पदाधिकारियों व अतिथियों ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को कंडोलिया खेल मैदान में प्रतियोगिता के 7 लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में एकेश्वर ने केवि पौड़ी, बीआर मॉडर्न पौड़ी, जयहरीखाल की टीम को हरा कर पूल में टॉप किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एकेश्वर व जयहरीखाल की टीम के बीच खेला गया जिसमें जयहरीखाल की टीम विजेता रही। मिक्स में फाइनल मुकाबला पौड़ी टीम ए व पाबौ के बीच खेला गया। इसमें पाबौ की टीम विजेता बनी। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक अनूप बिष्ट ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन पर पुरुष वर्ग में प्रमोद रावत और महिला वर्ग में पूजा जोशी को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। संचालन आशीष नेगी ने किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब पौड़ी के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव हीरा सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल रावत, आशीष नेगी, राहुल भंडारी, शेखर रावत, पूजा जोशी, नरेश जुयाल, बबिता रावत, वर्षा जगमोहन, प्रमोद, अनिल, धर्मेंद्र सिंह, प्रियंका, सारिका, रचना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed