फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jagar Samrat Pritam Bharatwana performed at the fair

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों ने कभी झुमाया तो कभी किया भावुक

Mon, 13 Jan 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Jagar Samrat Pritam Bharatwana performed at the fair
कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति मेले मे प्रस्तुति देते लोक गायक प्रीत - फोटो : SHRINAGAR
ऋतु बौड़ी आली वसंत भग्यानी बेटी ब्वारी मैतु...और होंदू क्वी मेरू मै मैत बुलोंदू..मोरी रख्या खाली। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों ने शहीदी स्मृति मेले की सांस्कृतिक संध्या में कभी दर्शकों को झुमाया तो कभी भावुक किया। इस दौरान जागर सम्राट ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विकासखंड कीर्तिनगर के रामलीला मैदान में क्रांतिकारी शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट डा. प्रीतम भरतवाण एवं साथी कलाकारों के नाम रही। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी जाखी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, डा. प्रीतम भरतवाण, एडवोकेट चंद्रभानु तिवाड़ी, साहित्यकार जयकृष्ण पैन्यूली व सभासद जगदंबा कुंमाई, विकास दुमाका व दीपा देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और साथी कलाकारों ने खोली का गणेश जागंतु ह्वे जेलू, मोरी का नारायण..वंदना से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात गुदेड़ गीत ऋतु बौड़ी आली वसंत भग्यानी बेटी ब्वारी मैतु...और होंदू क्वी मेरू मै मैत बुलोंदू..की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। जबकि साथी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति शिव जी कैलाश रंदन बाबा कैलाश रंदन.., तुम्हारी खुद मां अब और नी रहेदू रे सूवा रे..., जय जगत वंदनी नारायणी भगवती मांता जागर के साथ ही मोरी रख्या खाली.. जौनसारी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। इस मौके पर विधायक शक्ति लाल शाह और डा. प्रीतम भरतवाण ने शहीदों के बलिदान को याद कर इस प्रकार के आयोजन की सराहना की। इस मौके पर मुकेश उनियाल, रणजीत सिंह जाखी, अजय रावत, रघुवीर पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लोकनृत्य में डडुवा और देवली ने मारी बाजी
कीर्तिनगर। शहीदी स्मृति मेले में आयोजित प्राथमिक वर्ग की लोक नृत्य प्रतियोगिता में होली ऐंजल स्कूल देवली प्रथम व ऐंजल हैवन स्कूल खंदूखाल दूसरे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय डडुवा ने पहला, आरसी मेमोरियल स्कूल उफल्डा ने दूसरा व ऐंजल हैवन स्कूल खंदूखाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिशु फैंसी ड्रेस प्रदर्शनी में कोमल प्रथम, अभिनव द्वितीय तथा आराध्या तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदी मेले में अंतिम दिन के कार्यक्रम
श्रीनगर। शहीदी मेले के अंतिम दिन आज ढोल व मांगल गीत प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कालाकारों/शहर के सितारे प्रस्तुति देंगे।

कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति मेले में सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस?

कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति मेले में सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस?- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed