फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Invoiced 39 people who did not get verified

सत्यापन न कराने वाले 39 लोगों का चालान किया

Mon, 21 Nov 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Invoiced 39 people who did not get verified
बाहरी लोगों के सत्यापन में हीलाहवाली दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस ने एक दिन में ही 360 से अधिक लोगों का सत्यापन किया और सत्यापन न कराने वाले 39 लोगों का चालान कर 3 लाख से अधिक धनराशि का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस प्रत्येक रविवार को जिले में सघन भौतिक सत्यापन अभियान चला रही है। बीते रविवार को पुलिस ने जिलेभर में दुकानों, निर्माण कार्य स्थलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बाहरी लोगों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने 143 किराएदारों, 116 मजदूर, 103 फड़/ठेली वालों का सत्यापन किया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि जिले में रह रहे बाहरी लोगों की भौतिक स्थिति का स्पष्ट डाटा पुलिस के पास होना जरूरी है। यदि सत्यापन में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने क्षेत्र में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को मामले की सूचना देने या 112 हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोतवाली कोटद्वार व श्रीनगर में 14-14, लक्ष्मणझूला में 7, पौड़ी में 3 व देवप्रयाग थाना क्षेत्र में 1 व्यक्ति का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed