फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions to expedite the construction work of NIT campus

एनआईटी परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the construction work of NIT campus
एनआईटी उत्तराखंड के बीओजी (शासक मंडल) के अध्यक्ष डॉ. आरके त्यागी ने संस्थान के अस्थायी परिसर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने स्थायी परिसर के लिए स्वीकृत स्थल (सुमाड़ी) का भी दौरा किया। कहा कि इस संस्थान का परिसर पूरे देश का सबसे सुंदर परिसर होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनआईटी के बीओजी अध्यक्ष डॉ. त्यागी यहां पहुंचे। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अस्थायी परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने परिसर निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी के साथ अस्थायी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। डॉ. त्यागी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी अगस्त माह से संस्थान में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए संस्था जल्द से जल्द कार्य पूरा करे। इसके बाद उन्होंने एनआईटी परिसर के निदेशक प्रो. ललित और कुलसचिव डॉ. पीएम काला समेत संकाय सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने संकाय सदस्य को सलाह दी कि अपनी-अपनी शाखा में छह-छह छात्रों का चयन करके उनके भविष्य को आकार देने के लिए व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed