फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions given to benefit farmers from the innovative methods of Agriculture Department

Pauri News: कृषि विभाग की नवाचार पद्धतियों से कृषकाें को लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to benefit farmers from the innovative methods of Agriculture Department
पौड़ी। कृषि विभाग की पहल पर साथी पोर्टल फेस-2 को लेकर आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा हुई। जिसमें विभाग के अंतर्गत केंद्र व राज्य पोषित सभी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


विकासभवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कृषि निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ. परमाराम ने कृषक हित में कार्यक्रम संचालित कर उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि नवाचार पद्धतियों के जरिए काश्तकारों को अधिक से अधिक कृषि उपज के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग से सेवानिवृत्त 25 अफसरों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बताया कि सेवानिवृत्त अफसरों द्वारा भी काश्तकारों को कृषि उपज बढ़ाने की तकनीकी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही फसलाें का रखरखाव व बीमारियों से सुरक्षा की जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार यादव ने कहा कि विभाग की ओर से इन दिनों कृषि यंत्र वितरण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों में काश्तकारों को सुविधा को लेकर जल्द कृषि यंत्र बैंक की भी स्थापना की जाएगी। जिसमें उन्हें राजकीय अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया होंगे साथ ही संचालन व रखरखाव से भी अवगत किया जाएगा। इस मौके पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी भगवान दास वर्मा, राम नरेश गुलेरिया, डाॅ. योगेश रूवाली, इंदु गोदियाल, अरूण उनियाल, विपिन गैरोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed