फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Inspected the construction work of Srinagar and Sumari complex

Pauri News: श्रीनगर और सुमाड़ी परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inspected the construction work of Srinagar and Sumari complex
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के प्रभारी निदेशक प्रो़. केके शुक्ल ने एनआईटी के श्रीनगर और सुमाड़ी परिसर का भ्रमण कर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इसके बाद उनके स्वागत में बैंक ने सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षा, खेल, नवाचार, और उद्यमिता जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनआईटी के होनहार छात्र छात्राओं को 31-31 हजार के चेक भेंटकर सम्मानित किया। इन छात्र-छात्राओं में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा राजनंदिनी मेहता को अकादमिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सत्यव्रत को खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए और बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र बृजेश डंगवाल को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में यह पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निदेशक प्रो. शुक्ल ने बैंक के अधिकारियों का आभार जताते हुए शिक्षा, खेल, नवाचार एवं उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में छात्रों का मनोबल बढ़ाने की इस प्रकार की पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में बैंक की शाखा प्रबंधक निधि रावत व कृष्ण कुमार व्यास ने बैंकिंग क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कुलसचिव श्री हरि मौल आज़ाद, प्रो. विमल शर्मा, प्रो. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. जाग्रति सहरिया, डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी व डॉ. सनत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed