फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Information was sought about the construction and cleaning work being carried out in the municipal corporation area.

Pauri News: नगर निगम क्षेत्र में हो रहे निर्माण एवं सफाई कार्यों की जानकारी मांगी

Fri, 31 Oct 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Oct 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Information was sought about the construction and cleaning work being carried out in the municipal corporation area.
श्रीनगर। नगर निगम वार्ड 40 बिलकेदार के पार्षद संदीप रावत ने नगर निगम क्षेत्र में हो रही निर्माण एवं सफाई कार्यों के बारे में जानकारी मांगी है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि कई बार मौखिक रूप से नगर निगम कार्यालय से जानकारी मांगी गई है, लेकिन आज तक हमें यह जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। नगर आयुक्त से उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पत्र में उल्लखित जानकारी देने की मांग की है।
विज्ञापन

-------

बिलकेदार में नालियों की सफाई कराने की मांग
श्रीनगर। बिलकेदार व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने नालियों की सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। इस संदर्भ में मेयर आरती भंडारी से मिलकर उन्होंने बिलकेदार की समस्याओं को रखा। कहा धनचड़ा, दिगोली, नकोट में कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं है, यहां सफाई कर्मी भी नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि यह हिस्सा भी नगर निगम में है। व्यापारियों को डस्टबिन भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पार्क भी दयनीय स्थिति में है। यहा लगाई गई लाइट क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मांग करने वालों में व्यापार सभा अध्यक्ष बिलकेदार बिपेंद्र बिष्ट, मुकेश नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मेयर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed