{"_id":"40be2f35f707f9071e988765a7caabaa","slug":"indira-amma-bhojnalaya-will-start-from-18-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ करेंगे सीएम
पौड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सरकार की ओर से खोले जा रहे इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ 18 नवंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने इंदिरा अम्मा भोजनालय निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों से पौड़ी आने वाले लोगों को दिन में सस्ता भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर के कलक्ट्रेट परिसर से बाहर इंदिरा अम्मा भोजनालय खोला जा रहा है। इसमें आम लोगों को दिन में बीस रुपये में खाना मिलेगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूहों की ओर किया जाना है। लोग इसमें मात्र बीस रुपये में स्थानीय उत्पादों के व्यंजन का आनंद उठा सकेंगे।
कलक्ट्रेट परिसर के सामने यह भोजनालय बनकर तैयार हो गया है। पहले प्रशासन की ओर से इसका शुभारंभ उन्नीस नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कराने की तैयारी की जा रही थी लेकिन अब मुख्यमंत्री हरीश रावत 18 नवंबर को शरदोत्सव के शुभारंभ में पौड़ी पहुंच रहे है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने सोमवार को भोजनालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ सोनिका, पौड़ी के बीडीओ एसडी नौटियाल आदि मौजूद थे।