फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indian classical dance forms are becoming the basis of folk art conservation and career.

Pauri News: लोककला संरक्षण व कॅरिअर का आधार बन रहीं भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाएं

Sat, 23 Nov 2024 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Indian classical dance forms are becoming the basis of folk art conservation and career.

विज्ञापन
पौड़ी। स्पीक मैके संस्था की पहल पर गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी व मैसमोटर इंटर काॅलेज पौड़ी में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की मौलिकता व वर्तमान परिदृश्य में महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। कहा, भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं में पारंगत होने पर हम जहां लोककला के संरक्षण में अहम योगदान दे रहे हैं। वहीं यह विधाएं कॅरिअर का आधार भी बन रही हैं।



शनिवार को बीजीआर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा का परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला सहित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। यहां वृंदा ने छात्र-छात्राओं को ओडिसी नृत्य सहित अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें नृत्य की प्रस्तुति के लिए गुर भी सिखाए। निदेशक प्रो. गैरोला ने कहा कि स्पीक मैके संस्था छात्र-छात्राओं को लोक संस्कृति से जोड़ने की अनूठी पहल विगत कई दशकों से करती आ रही हैं, जो सराहनीय है।
विज्ञापन

इससे पहले मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डाॅ. योगेंद्र सिंह सहित संपूर्ण स्कूल परिवार ने उनका स्वागत किया। यहां ओडिसी नृत्यांगना वृंदा ने छात्र-छात्राओं ने लोक कला को लेकर खूब सवाल-जवाब किए। स्पीक मैके संस्था के उत्तराखंड सदस्य परवेज अहमद ने पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों के 12 शिक्षण संस्थानों में ओडिसी लोक नृत्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अभूतपूर्व सहयोग मिला है, जो आगे और बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नई ऊर्जा देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed