फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   India has been a world champion on the strength of knowledge: Prof. Sharma

ज्ञान के बल पर विश्वविजेता रहा है भारत : प्रो. शर्मा

Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
India has been a world champion on the strength of knowledge: Prof. Sharma
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा में दर्शन और विज्ञान विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि भारत ने तलवार से नहीं बल्कि ज्ञान से विश्व पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिमी जगत के आधुनिक आविष्कार हमारे प्राचीन शास्त्रों का ही अंश हैं और हमारे ऋषि-मुनि महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति को मैकाले की शिक्षा पद्धति से मुक्ति दिलाने वाला कदम बताया। विशिष्ट वक्ता प्रो. महेश झा ने कर्तव्य के विवेक को ही वास्तविक धर्म और मोक्ष का मार्ग बताया। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने शिक्षा नीति के परिणामों को दूरगामी बताया, जबकि प्रो. चंद्रकला आर कोंडी ने भारतीय ज्ञान की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में डॉ. दुर्गा शरण रथ, डॉ. शैलेंद्र उनियाल, डॉ. सुमिति सैनी और डॉ. अरविंद सिंह गौर सहित कई शिक्षक व गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed