फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Inciter for suicide lawsuit filed against husband

आत्महत्या को उकसाने पर पति के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Inciter for suicide lawsuit filed against husband
थाना क्षेत्र पैठाणी के बांजकोट गांव की महिला की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पैठाणी क्षेत्र के बांजकोट गांव की गोदांबरी देवी ने विगत 29 जुलाई को जहर खा लिया था। महिला को उसके पति पंकज लाल ने परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया था। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया था। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया था। मामले में अब महिला के पिता दिनेश लाल ने थाना पैठाणी में बेटी के पति पंकज के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति पंकज के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एसआई लोहित कुल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed