{"_id":"6ac8e3ca97ac27cf3400fb05","slug":"legal-awareness-camp-organized-in-pauri-pauri-news-c-51-1-pri1002-115979-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Fri, 09 Oct 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को मानसिक स्वास्थ्य, बालिकाओं के अधिकारों, संरक्षण, समानता व विधिक सहायता की जानकारियां दी गईं।
विकासखंड पौड़ी के राइंका उज्याड़ी में जज व प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसरों व आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के भेदभाव, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और तनाव का उचित प्रबंधन करने के गुर बताए। अधिवक्ता गजेंद्र सिंह रावत ने बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से जुड़े कानून की जानकारियां दीं। इस मौके पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। भाषण में दीपांशी प्रथम, कनिका द्वितीय और वर्किता तृतीय रहीं। चित्रकला के सीनियर वर्ग में सोनाक्षी ने पहला, शिवानी ने दूसरा जबकि जूनियर वर्ग में शिक्षा प्रथम, समर्थ द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, मनमोहन देवली आदि मौजूद रहे। संवाद