{"_id":"626c0a1a976a14722e7ec135","slug":"in-the-moving-scooty-the-driver-was-hit-on-the-head-with-an-iron-rod-a-case-was-registered-pauri-news-drn410371283","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती स्कूटी में चालक के सिर पर किया लोहे की रॉड से वार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती स्कूटी में चालक के सिर पर किया लोहे की रॉड से वार, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र पैठाणी के चाकीसैंण से स्कूटी से अपने गांव जा रहे होटल संचालक पर एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीएचसी चाकीसैंण में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने मामले की जांच एसआई दीपिका बिष्ट को सौंपी है।
थाना पैठाणी के चाकीसैंण में क्षेत्र के बंगाली गांव निवासी नरेंद्र सिंह होटल चलाते हैं। साथ ही उनका भाई सुरेंद्र सिंह दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों भाई स्कूटी से गांव जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे नौगांव क्रशर प्लांट के समीप चलती स्कूटी पर किसी व्यक्ति ने लोहे की रॉड से होटल संचालक (चालक) नरेंद्र सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह स्कूटी सहित गिर गए। आरोपी ने इसके बाद रॉड से दूसरा वार किया, जिससे बचाव के लिए नरेंद्र ने रॉड को दोनों हाथों से पड़ लिया। भाई सुरेंद्र सिंह के बीच-बचाव व शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन जानलेवा हमले में नरेंद्र के सिर व दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं। घायल नरेंद्र को पहले पीएचसी चाकीसैंण में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया। घायल नरेंद्र सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह ने थाना पैठाणी में भाई पर जानलेवा हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि होटल संचालक नरेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले थलीसैंण स्थित कैन्यूर गांव निवासी दिनेश सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज किया है। एसआई दीपिका बिष्ट को मामले में विवेचना अधिकारी बना आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।