फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   In the javelin throw competition, Dr. Surendra, Prashant and Purvi remained first

Pauri News: भाला फेंक प्रतियोगिता में डाॅ. सुरेंद्र, प्रशांत व पूर्वी रहे प्रथम

Mon, 07 Aug 2023 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 07 Aug 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
In the javelin throw competition, Dr. Surendra, Prashant and Purvi remained first
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गाें में डाॅ. सुरेंद्र, प्रशांत, पूर्वी प्रथम रहे।

चौरास परिसर के निदेशक प्रो. सीएम शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाना ऐसे आयोजनों को सफल बनाता है। प्रतियोगिता के सिविल सोसायटी ओपन वर्ग में डाॅ. सुरेंद्र पुरी प्रथम, ऋषि सिंह द्वितीय व अजय रावत तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में प्रशांत कठैत, रजत चौहान, शिवम चौहान, बालिका वर्ग में पूर्वी डालाकोटी, कनकलता, शालिनी सिल्सवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सह-निदेशक खेल मोहित सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान निदेशक खेल विभाग प्रो. एसएस बिष्ट, विकास घिल्डियाल, वीर सिंह, सुनीता, वंदना डोभाल, सुदीप सिंह, डाॅ. विनीत पोस्ती, कीर्ति नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed