फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   In 12 tehsils of Pauri, only six SDMs and four Tehsildars

पौड़ी की 12 तहसीलों में सिर्फ छह एसडीएम और चार तहसीलदार

Tue, 15 Jun 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
In 12 tehsils of Pauri, only six SDMs and four Tehsildars
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गृह जनपद पौड़ी में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों की तहसीलों में नियमित एसडीएम तैनात नहीं हैं। इन क्षेत्रों के ग्रामीण कई बार जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के नहीं मिलने पर आक्रोश जाहिर कर चुके हैं। 12 तहसील व 1 उप तहसील वाले इस बड़े जिले में मात्र 6 एसडीएम और सिर्फ चार तहसीलदार सेवारत हैं। इनमें से दो एसडीएम का तबादला हो चुका है। एक को पौड़ी भेजा गया है। वहीं एक तहसीलदार इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी में विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला जनपद है। यहां पौड़ी, थलीसैण, श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडाउन, यमकेश्वर, चौबट्टाखाल, सतपुली, चाकीसैण, बीरोंखाल, धुमाकोट व जाखणीखाल तहसीलें हैं। रिखणीखाल उपतहसील है। जनपद पौड़ी मुख्यमंत्री का गृह जनपद है। बावजूद इसके इस जनपद में अधिकारियों का टोटा है। एक एसडीए के पास एक से दो तहसीलों का अतिरिक्त प्रभार है। जिले के दूरस्थ तहसील थलीसैण, चाकीसैण, सतपुली बीरोंखाल में नियमित एसडीएम लंबे समय से तैनात ही नहीं हुए हैं। जनपद पौड़ी में वर्तमान में 6 एसडीएम सेवारत हैं। इनमें श्रीनगर में रविंद्र बिष्ट, चौबट्टाखाल मं संदीप कुमार, लैंसडाउन में अपर्णा ढौंडियाल, कोटद्वार में योगेश मेहरा, यमकेश्वर में मनीष कुमार, पौड़ी एसडीएम सदर एसएस राणा सेवारत हैं। एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा व यमकेश्वर एसडीएम मनीष कुमार का तबादला हो चुका है।जिले में एक ही एसडीएम जितेंद्र कुमार को भेजा गया है। इसके बाद जिले में 5 एसडीएम ही रह जाएंगे। वहीं स्थिति तहसीलदार की भी है। जनपद में 12 तहसीलदारें के सापेक्ष श्रीनगर, धुमाकोट, चौबटटाखाल व पौड़ी में ही तहसीलदार सेवारत हैं। इनमें से पौड़ी में सेवारत तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद पौड़ी जिले में तीन तहसीलदार ही रह जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से जिले को दो एसडीएम और दिए जाने का अनुरोध किया गया है। उम्मीद है जल्द ही हमें दो नए एसडीएम मिल जाएंगे। सेवानिवृत्त होने जा रहे तहसीलदार पौड़ी को छह माह का सेवा विस्तार दिए जाने के लिए भी शासन को पत्र भेजा गया है हालांकि सभी तहसीलों में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर अस्थायी पदोन्नति दी गई है। इससे कामकाज प्रभावित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed