फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   I am coming to the village to vote, you should also come: Baluni

मैं मतदान करने गांव आ रहा, तुम भी आओ : बलूनी

Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
I am coming to the village to vote, you should also come: Baluni
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी आगामी 14 फरवरी को मतदान करने के लिए विकास खंड कोट स्थित अपने पैतृक गांव नकोट पहुंचेंगे। सांसद बलूनी ने कहा कि मैं मतदान के लिए अपने गांव आ रहा हूं। मेरी प्रवासी उत्तराखंडियों से अपील है कि वह भी मतदान के लिए अपने-अपने गांव अवश्य आएं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से विधानसभा पौड़ी के विकास की जिम्मेदारी स्वयं भी लेने का वादा किया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी विधान सभा क्षेत्र पौड़ी के विकास खंड मुख्यालय कोट पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पौड़ी का गौरवपूर्ण इतिहास है, इसके विकास की जिम्मेदारी क्षेत्र विधायक के साथ मेरी भी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। कहा कि उत्तराखंड का विकास भाजपा ने किया है और भाजपा ही कर भी सकती है। बलूनी ने कहा कि ‘मेरा वोट मेरा गांव’ अभियान के तहत प्रदेश के समस्त प्रवासी उत्तराखंडियों से लगातार अपील कर रहा हूं कि वे अपने गांव आकर मताधिकार का उपयोग करें। लेकिन कोट ब्लाक के प्रवासियों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों से प्रवासियों का जुड़ाव ही यहां की विविधता को एकरूपता दे रहा है। बलूनी ने विधानसभा पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की। संचालन महामंत्री अजय डोभाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया सदस्य राजीव जेटली, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, मंडल अध्यक्ष अनिल गुसांई, ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, जिपं उपाध्यक्ष रचना बुटोला, ज्येष्ठ प्रमुख प्रमिला नेगी, रीना रौथाण, संजय बलूनी, मयूर भट्ट, रोशन रावत, दीपक बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed