फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hindi and Garhwali poets celebrated in Baikunth Chaturdashi fair

Pauri News: बैकुंठ चतुर्दशी मेले में हिंदी और गढ़वाली कवियों ने बांधा समां

Tue, 19 Nov 2024 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hindi and Garhwali poets celebrated in Baikunth Chaturdashi fair

विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रविवार की शाम गढ़वाली-हिंदी कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इससे पूर्व कवि सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेंद्र बिष्ट व एसडीएम नुपूर वर्मा ने किया।




आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन की शुरूआत कवयित्री साईनीकृष्ण उनियाल ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद बतौर कवि जीएसटी डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार द्रोणी ने अंधेरा दिलों में बहुत है--, कवयित्री अनिता काला ने चंद्रकुवंर बर्त्वाल को याद करते हुए फिर बरसेंगे मेघा रिमझिम--, गिरीश सुंद्रियाल ने फूल बनि-बनि देखिन धरती व सुण हे बीज बात मेरी--गढ़वाली रचना का शानदार पाठ किया। साईनीकृष्ण उनियाल ने बेटी पर आधारित रक्षक की नाक के नीचे भक्षित होती रही बेटियां--, गढ़वाली कवि देवेंद्र उनियाल ने फेसबुक पर आधारित वर्षु पैलि जु ऑफलाइन दगड़िया नि बणी--, प्रसिद्ध कवि जयकृष्ण पैन्यूली ने माटी तूने बहुत इतिहास देखा है, इस देश को खास देखा है--संचालन कर रहे अंतरराष्ट्रीय कवि नीरज नैथानी ने जोशीमठ आपदा पर हां मैं जोशीमठ बोल रहा हूं कविता का हृदयस्पर्शी पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश चमोली ने जीवन की मंडी का संग ही निराला है कविता का पाठ किया। उन्होंने अंत में कवि सम्मेलन में पहुंचे कवियों की कविताओं की समीक्षा कर उनकी रचनाओं की सराहना की। मौके पर सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीनगर दिनेश असवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष डांग सौरभ पांडेय, विजयलक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मोहन कंडारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed