फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Himani Negi crowned on the seat of Pauri's first woman Municipal President today

Pauri News: पौड़ी की पहली महिला पालिकाध्यक्ष सीट पर हिमानी नेगी की ताजपोशी आज

Thu, 06 Feb 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Himani Negi crowned on the seat of Pauri's first woman Municipal President today

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यायल पौड़ी की नगर पालिका के 68 साल के इतिहास में हिमानी नेगी पहली महिला अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार (आज) पद की शपथ लेंगी। उनके साथ पालिका के 11 वार्डों के सभासद भी शपथ लेंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

शुक्रवार को हिमानी नेगी पौड़ी की पहली महिला पालिका अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लेंगी। देश की आजादी के दस साल बाद अस्तित्व में आई नगर पालिका पौड़ी को पहला अध्यक्ष 1957 में मिला। जिला मुख्यालय पौड़ी की नगर पालिका के पहले अध्यक्ष कैप्टन (से.नि) ओतार सिंह रमोला निर्वाचित हुए। वे 15 जनवरी 1957 से 21 दिसंबर 1958 तक पौड़ी पालिका के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। पौड़ी पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को डीएम द्वारा नामित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी मुख्य अतिथि, जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी को अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत थलीसैंण में भी होगी पहली अध्यक्ष



थलीसैंण। नव सृजित नगर पंचायत थलीसैंण में भी पहली अध्यक्ष एक महिला होंगी। थलीसैंण में पहली महिला अध्यक्ष पद पर बीरा नेगी भी अपने चार सभासदों के साथ शुक्रवार (आज) शपथ लेंगी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप ने बताया कि एसडीएम धुमाकोट रेखा आर्य नए बोर्ड को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed