फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Highlighted on Laxmoli-Jamnikhal-Bagwan state

लक्ष्मोली-जामणीखाल-बगवान राज्य मार्ग में उच्चीकृत

Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Highlighted on Laxmoli-Jamnikhal-Bagwan state
टिहरी जिले के विकासखंड कीर्तिनगर और देवप्रयाग के निवासियों के लिए खुशखबरी है। यहां दो अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) को राज्य मार्ग और दो मार्गों को प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर) में उच्चीकृत कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के अनुसार, मार्गों के उच्चीकृत होने से चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए ज्यादा बजट मिलेगा, जिससे सड़कों की हालत सुधारने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

लक्ष्मोली-हिसरियाखाल-जामणीखाल (32 किलोमीटर) और बगवान-जामणीखाल (25 किमी) व अन्य जिला मार्ग अब स्टेट हाईवे-78 के रुप में जाने जाएंगे। शासनादेश केनुसार इन दोनों मार्गों को लक्ष्मोली-हिसरियाखाल-जामणीखाल-बगवान राज्य मार्ग का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन

वहीं, कीर्तिनगर-बडियारगढ़ (30 किलोमीटर) को ओडीआर से एमडीआर में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा रोड़धार-पौड़ीखाल-भासौं, जाखणीधार-गराकोट-पौड़ीखाल और गराकोट-पुनाणू ग्रामीण मार्ग प्रमुख जिला मार्ग बना दिए गए हैं। अब इनका नाम रौड़धार-पौड़ीखाल-गराकोट-जाखणीधार (43.93 किमी) मोटर मार्ग हो गया है। उक्त सड़कों को उच्चीकृत करने के लिए शासन के लोक निर्माण अनुभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विधायक कंडारी ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग जिले के व्यस्त मोटर मार्ग हैं। इन मार्गों से सैकड़ों गांव यातायात से जुड़े हैं। अब मार्गों के सुधारीकरण के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed