फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hero of the Month honors to officers and employees

Pauri News: अधिकारियों-कर्मचारियों को हीरो ऑफ द मंथ सम्मान

Tue, 12 May 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 12 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Hero of the Month honors to officers and employees
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हीरो ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया। महापौर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नुपूर वर्मा की ओर से निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर निगम का ओर से सौंपे गए कार्यों के निष्पादन में व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण निष्ठा, कुशलता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की गई। माह अप्रैल के लिए सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, कर निरीक्षक अजहर अली और कनिष्ठ लिपिक रविन्द्र नेगी को हीरो ऑफ द मंथ सम्मान से नवाजा गया। महापौर भंडारी ने सम्मानित हुए कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निगम हित में समर्पित भावना से कार्य करने वाले कर्मचारी संस्था की कार्यक्षमता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी नगर निगम क्षेत्र के हित में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed