फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Here the bell of fire season rings, on the other side the strike of employees begins

Pauri News: इधर फायर सीजन की बजी घंटी, उधर कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Here the bell of fire season rings, on the other side the strike of employees begins

विज्ञापन
पौड़ी। इस फायर सीजन में वन विभाग की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रदेश में फायर सीजन का अलार्म बज गया है, वहीं विभिन्न मांगाें को लेकर आरक्षित वन विभाग के वन आरक्षियों ने बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दी है। ऐसे में वनाग्नि रोकथाम, गश्त आदि कार्य प्रभावित होने तय हैं।

वन सेवा नियमावली-2016 लागू किए जाने, एक स्टार देने व वनाग्नि काल में परिक्षार्थियों को परीक्षाओं में बैठने की अनुमति देने के साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन करने की एनओसी देने की मांग को लेकर गढ़वाल व सिविल एवं सोयम वन प्रभाग में करीब 118 वन आरक्षी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के दफ्तर में धरना दिया। उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ के जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह चौहान ने कहा कि पिछले लंबे समय से नियमावली 2016 लागू करने की मांग उठाई जा रही है। जिसको लेकर कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक पत्राचार भी किया गया। बावजूद इसके उनकी समस्याओं को नजरंदाज किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मांगाें को लगातार नजरंदाज करने के बाद कर्मचारियों को मजबूरन कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। चेतावनी दी कि जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सचिव पंकज नेगी, राजेंद्र सिंह, नरोत्तम प्रसाद, भागीरथी देवी, गीता देवी, हिमांशु नेगी, मदन बिष्ट, कुसुम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed