फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Help desk will be set up in Garhwal University

गढ़वाल विश्वविद्यालय में होगा हेल्प डेस्क स्थापित

Tue, 15 Feb 2022 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Help desk will be set up in Garhwal University
गढ़वाल केंद्रीय विवि में नवांगुतक छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। इसके अलावा विवि के बिड़ला और चौरास परिसर में सूचनाओं के प्रसारण के लिए डिजीटल डिसप्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय गढ़वाल विवि के नवनियुक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) प्रो. एमएस नेगी ने लिए हैं। मंगलवार को उन्होंने डीएसडब्लू ऑफिस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विवि के नियमों की परिधि में रहते हुए छात्र हित के काम किए जाएंगे। विवि में प्रवेश सहित अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवि में स्वास्थ्य सेवा में सुधार की जरूरत है। एंबुलेंस और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के लिए सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जाएगी। डीएसडब्लू बोर्ड के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रो. नेगी ने बताया कि डीन, विभागाध्यक्षों व छात्रों के साथ बैठक कर छात्रों के कल्याण के लिए प्रभावी कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर निर्वतमान डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, चीफ प्रोक्टर प्रो. बीपी नैथानी व डॉ. राजेश भट्ट आदि ने प्रो. नेगी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed