फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health Minister reprimanded doctors and employees

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को लगाई फटकार

Sat, 23 Jul 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Health Minister reprimanded doctors and employees
श्रीकोट बेस चिकित्सालय में मरीजों का हाल -चाल जानते मंत्री डॉ धन सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार रात बेस अस्पताल श्रीकोट को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों की शिकायत व वार्डों में दिखी अव्यवस्थाओं पर उन्होंने डाक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने मंत्री को बताया कि डॉक्टर मरीजों को देखने समय से नहीं पहुंचते हैं। इस दौरान मंत्री को एक बेड पर चादर बिछी नहीं मिली तो उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, देवेंद्र मणि मिश्रा, जितेंद्र धिरवान, जगमोहन नेगी व दिनेश रुडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएम रावत ने इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बिना कारण मरीजों को रेफर करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में यदि टीबी व चेस्ट का डॉक्टर न हो तो ऐसे मरीजों का आपसी समन्वय से मेडिसिन विभाग में उपचार किया जाए। अगर किसी विभाग में खामियां पाई गई तो इसके लिए संबंधित विभाग के एचओडी व सिस्टर इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed